रोड में धान रोपते कांग्रेसजन

बदहाल सड़क में धान रोपकर कांग्रेसजनों ने जताया आक्रोश

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल

भीमताल। लाख दावों के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बदहाल हैं। इसका खामियाजा ग्रामीणों खासकर किसानों को उठाना पड़ रहा है। आए दिन मार्ग बाधित होने से उनके उत्पाद समय पर मंडी नहीं पहुंच पा रहे हैं। कांग्रेस ने इसके लिए डबल इंजन की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। विरोध में कांग्रेसजनों ने बदहाल लोध सुफी मोटर मार्ग में धान रोपकर आक्रोश जताया।
रविवार को पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी के नेतृत्व में क्षेत्र के काग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क के गडढों में धान रोपाई कर रोष जताया। पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में क्षेत्र में तमाम सड़कें बनाई गई थी जो वर्तमान में बदहाल हो चुकी हैं। मगर भाजपा की डबल इंजन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इससे भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी और रामगढ़ के काश्तकार खासे परेशान हैं। समय पर उनकी फसल मंडी नहीं पहुंच पाने से उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कहा कि कई बार मांग के बाद भी सड़कों को गडढामुक्त नहीं किया जा रहा है।
इस अवसर पर रामगढ़ के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख शिवराज सिंह बिष्ट, पूर्णचंद्र नौगांई, शंकर राम, लोध रमेश सिंह,माही मेहता, सुमित गौड़, मदन सिंह नौलिया, हरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *