कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन पदाधिकारी और अतिथि

बच्चों को भविष्य की राह दिखाएगा रोहित फाउंडेशन

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड एजुकेशन/कोचिंग करियर ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर हैं फाउंडेशन के संस्थापक पंकज नेगी
अल्मोड़ा/हल्द्वानी। बच्चों को भविष्य की राह दिखाने और हर स्तर पर उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के उददेश्य से रोहित फाउंडेशन का गठन किया गया है। एक कार्यक्रम के दौरान धुराफाट के मंडलकोट में रोहित फाउंडेशन की विधिवत शुरूआत की गई।
फांउडेशन के संस्थापक पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर हैं और ग्रामीण परिवेश के बच्चों का उचित मार्गदर्शन करने के उददेश्य से इस संस्था का गठन किया गया है। संस्था शुरूआत में अल्मोड़ा और बाद में पूरे उत्तराखंड में बच्चोें के हित के लिए कार्य करेगी।
फाउंडेशन के संस्थापक पंकज नेगी ने बताया कि वर्तमान में शिक्षा का आधुनिकीकरण बहुत जरूरी है। गांव के बच्चों को यदि समय पर उचित मार्गदर्शन मिल जाए तो वे बड़ी से बड़ी मंजिल आसानी से पा लेते हैं। इन्हीं सब उददेश्यों को लेकर संस्था का गठन किया गया है। बताया कि संस्था से तमाम युवा जुड़े हैं जो अपने क्षेत्र में पेशेवर हैं और बच्चों का उचित मार्गदर्शन करने में सक्षम हैं। बताया कि फाउंडेशन समय-समय पर कैरियर काउंसिलिंग भी कराएगा और बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देने के लिए कार्यक्रमों का भी आयोजन करेगा।
फाउंडेशन के शुभारंभ अवसर पर अध्यक्ष सरिता नेगी, प्रधानाचार्य रामपूजन यादव, प्रमोद भाकुनी, पुष्कर सिंह, सुन्दर करायत, विरेंद्र, खुशाल, देवेंद्र, दीपक, अंकित, गगन, हेमंत समेत तमाम लोग मौजूद थे।

1610202602 बच्चों को भविष्य की राह दिखाएगा रोहित फाउंडेशन Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *