पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद प्रथम बार हल्द्वानी पहुंचे प्रकाश जोशी, स्वराज आश्रम में हुआ भव्य स्वागत
हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्य एवं पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी बनाए जाने के उपरांत प्रथम बार हल्द्वानी पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री प्रकाश जोशी का कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम में कांग्रेसजनों ने फूल-मालाओं, पुष्पगुच्छों एवं जोरदार नारों के बीच भव्य एवं आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने श्री जोशी के लंबे संगठनात्मक अनुभव, समर्पित कार्यशैली तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
स्वागत समारोह के उपरांत आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे की 8 अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित विशाल जनसभा एवं रैली की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, बूथ स्तर तक समन्वय, जनसंपर्क अभियान, प्रचार-प्रसार तथा अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री प्रकाश जोशी ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरे समर्पण, अनुशासन और उत्साह के साथ जनसभा की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, संविधान की रक्षा और जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाना आज समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे की प्रस्तावित जनसभा ऐतिहासिक, भव्य एवं अभूतपूर्व होगी।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस का संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि श्री प्रकाश जोशी जैसे अनुभवी एवं समर्पित नेता का मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 8 अगस्त की जनसभा को उत्तराखंड की अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जनसभा बनाने के लिए पूरी शक्ति के साथ जुट जाएं।
इस अवसर पर उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, महिला कांग्रेस कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष जया कर्नाटक, रामनगर नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, सतीश नैनवाल, संजय किरौला, भोला दत्त भट्ट, मयंक भट्ट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, हल्द्वानी महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, पार्षद भागीरथी बिष्ट, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इंदर पाल आर्य, नीरज तिवारी, मलय बिष्ट, नंदन दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, ललित जोशी, राजेंद्र खनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष किरण माहरा, महेश कांडपाल, कमल जोशी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन 8 अगस्त की प्रस्तावित जनसभा को ऐतिहासिक, भव्य एवं सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह जनसभा उत्तराखंड में कांग्रेस की संगठनात्मक एकजुटता, जनसमर्थन और जनविश्वास का सशक्त प्रदर्शन सिद्ध होगी।

