cm dhami with pm modi जल्द ही चारधाम शीतकालीन यात्रा पर उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी

जल्द ही चारधाम शीतकालीन यात्रा पर उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून
खबर शेयर करें

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीतकालीन यात्रा पर उत्तराखंड आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम से शीतकालीन प्रवास के लिए आमंत्रित किया था। प्रधानमंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की और सहमति जताई। सीएम ने पीएम को शीतकालीन यात्रा के महत्व और इसे लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह के बारे में भी जानकारी दी। कहा, इस बार शीतकालीन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, जिससे राज्य के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल रहा है।

दिल्ली दौरे से लौटने के बाद सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात के बारे में जानकारी साझा की। बताया, मुलाकात के दौरान राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा हुई और प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

1610202602 जल्द ही चारधाम शीतकालीन यात्रा पर उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *