congress prchar kumaon jansandesh कांग्रेस ही करेगी हल्द्वानी का समग्र विकास, मेयर प्रत्याशी जोशी ने दिलाया भरोसा

कांग्रेस ही करेगी हल्द्वानी का समग्र विकास, मेयर प्रत्याशी जोशी ने दिलाया भरोसा

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल राजनीति
खबर शेयर करें

कड़ाके की ठंड में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रचार में जुटे, विधायक और प्रदेश प्रवक्ता भी डोर टू डोर दे रहे दस्तक
हल्द्वानी। कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रत्याशियों का जोश हाई है। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने बुधवार को जनसंपर्क अभियान को जोर शोर से जारी रखा। मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने आज के प्रचार अभियान शुरुआत विधायक सुमित हृदयेश और प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया के साथ वार्ड 8 जगदंबा नगर से की। कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनता से संवाद किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आगामी 23 जनवरी को कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान की अपील की।

इस दौरान ललित जोशी ने कहा कि वे एक जन आंदोलन से जुड़े नेता है और हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने हल्द्वानी के समग्र विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए भरोसा दिलाया कि कांग्रेस के नेतृत्व में शहर को नई दिशा मिलेगी। वहीँ, कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी की पत्नी कविता जोशी भी प्रचार अभियान में जुटी रही। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के साथ उत्तरायणी मेले में प्रचार की जिम्मेदारी संभाली। मेले में उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कविता जोशी ने कांग्रेस के विकास के विजन को साझा किया और कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की। जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस वरिष्ठ नेता खजान पांडे, सतीश नैनवाल, भोला दत्त भट्ट, हेम पांडे, संजय सिंह बिष्ट, हिमांशु जोशी, कैलाश शाह, दीपक शाह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इधर, वार्ड 43 के छड़ायल सुयाल क्षेत्र में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी किरन मेहरा और कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास होना चाहिए। सभी से अपील करता है कि कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी को विजयी बनाए।

Hosting sale Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *