hathi ne bujurg ko mar dala अस्पताल में भर्ती बहू को देखकर घर लौट रहे बुजुर्ग को हाथी ने मार डाला

अस्पताल में भर्ती बहू को देखकर घर लौट रहे बुजुर्ग को हाथी ने मार डाला

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

रुड़की। बीते दिन जौलीग्रांट में हाथी ने दंपती को मार डाला। वहीं, आज रुड़की के बुग्गावाला में भी हाथी ने गांव जा रहे एक ग्रामीण की जान ले ली। आस-पास के लोगों ने किसी तरह हाथी को भगाया और सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गांव हरिपुरा टोंगिया निवासी सोमपाल सिंह(50) की पुत्रवधू बुग्गावाला के एक अस्पताल में भर्ती है। बृहस्पतिवार की सुबह सोमपाल सिंह पुत्रवधू को देखकर अस्पताल से पैदल  घर जा रहे थे। जैसे ही वह बुग्गावाला और हरिपुर टोंगिया गांव के बीच नदी में पहुंचे तो एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया और पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया।

शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह हाथी को मौके से भगाया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग और मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष बुग्गावाला मनोज शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

1610202602 अस्पताल में भर्ती बहू को देखकर घर लौट रहे बुजुर्ग को हाथी ने मार डाला Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *