ns bhandari

आनलाइन इंटरव्यू : सीडीओ ने स्वरोजगार के लिए लिया बेरोजगारों का व्यू

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल योजनाएं स्वरोजगार
खबर शेयर करें

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना मेें 110 आवेदन और पास
कुमाऊं जनसन्देश डेस्क
हल्द्वानी। नवनियुक्त युवा मुख्य विकास अधिकारी आइएएस नरेंद्र सिंह भंडारी की पहल पर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) का आनलाइन साक्षात्कार कराया गया। सीडीओ की इस पहल का दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदकों व प्रवासियों को खासा लाभ मिला।
जिला उद्योग केंद्र, हल्द्वानी के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का आनलाइन साक्षात्कार विकास भवन भीमताल से सीडीओ आइएएस नरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में कराया गया। संबंधित ब्लाकों में स्थित स्वान केंद्रों में पहुंचे आवेदकों का आनलाइन साक्षात्कार मुख्य विकास अधिकारी आइएएस नरेंद्र सिंह भंडारी ने लिया। बताया कि कुल प्राप्त 177 आवेदनों में से 110 के आवेदन पास किए गए। इनमें से 14 प्रवासियों के आवेदन भी स्वीकृत किए गए। दिव्यांग का एक, प्रतीक्षारत छह और तीन आवेदन निरस्त किए गए। जबकि 58 आवेदक अनुपस्थित रहे।
बेतालघाट, ओखलकांडा, रामगढ़, धारी व भीमताल के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार प्रातः दस बजे से और कोटाबाग के 11 बजे से, रामनगर के 12 बजे से और हल्द्वानी ब्लाक क्षेत्र के आवेदकों का साक्षात्कार देपहर एक बजे से आयोजित किया गया।
इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारी केसी सती, जिला उद्योग केद्र के प्रबंधक ओपी भट्ट, सुभाष चंद्रा, डीएस सनवाल, बीके नेगी, सुरेंद्र कुमार, मंजू आर्य सहित तमाम लोग मौजूद थे।

1610202602 आनलाइन इंटरव्यू : सीडीओ ने स्वरोजगार के लिए लिया बेरोजगारों का व्यू Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *