new elected member

कुबेर मावड़ी बने उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के नैनीताल जिलाध्यक्ष

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल न्यूज डायरी लोकल न्यूज़
खबर शेयर करें

मनीष रस्तोगी को हल्द्वानी शाखा अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी
कुमाऊं जनसन्देश डेस्क
हल्द्वानी। रविवार को उत्तरॉचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखण्ड जनपद नैनीताल एवं शाखा हल्द्वानी का द्विवार्षिक अधिवेशन प्रशिक्षण एवं सेवायोजन (आई.टी.आई.) निदेशालय हल्द्वानी के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मनोहर कुमार मिश्रा संयोजक सेवानिवृत्त कार्मिक प्रकोष्ठ भाजपा उत्तराखण्ड, अतिविशिष्ट अतिथि आरएस ऐरी प्रदेश अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि नन्दन गोस्वामी संयुक्त मंत्री, चन्द्रशेखर शर्मा एवं हरिकेश सिंह उपाध्यक्ष, उत्तरॉचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन, रमेश चन्द्र जोशी मण्डल अध्यक्ष एवं पारेश्वर प्रसाद ढौंडियाल मण्डलीय मंत्री उपस्थित रहे। चुनाव अधिकारी की भूमिका में नन्दन गोस्वामी, नवेन्द्र मठपाल, पारेश्वर ढौंडियाल शामिल रहे।
अधिवेशन के दौरान कर्मचारियों की तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष कुबेर मावड़ी
जिलाध्यक्ष कुबेर मावड़ी

इस दौरान दो पदों पर चुनाव जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिलाध्यक्ष पद पर कुबेर मावड़ी और छत्रपति पाण्डे आमने-सामने रहे। कुबेर मावड़ी को 144 मत और छत्रपति पाण्डे को 84 मत प्राप्त हुए। जिसमें 60 मतों के अन्तर से कुबेर मावड़ी जिलाध्यक्ष बने। जिला मंत्री पत्र पर मनोज पन्त, प्रदीप मंमगाई और गिरजा भूषण मैदान में रहे। जिसमें मनोज पन्त को 139 मत, प्रदीप मंमगाई को 44 और गिरिजा भूषण को 45 मत प्राप्त। इस प्रकार जिलामंत्री पद पर मनोज पन्त विजयी हुए।

Hosting sale

संगठन की नई कार्यकारिणी में जनपद पदाधिकारियों में कुबेर मावड़ी जिलाध्यक्ष, सुभाष गोला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल कुमार उपाध्यक्ष, मनोज पंत जिलाध्यक्ष, हरगोविंद सिंह संगठन मंत्री, मणिक मोहन शुक्ला संयुक्त मंत्री, प्यारे लाल कोषाध्यक्ष और देवेंद्र बिष्ट सम्प्रेक्षक बने हैं।

इसी तरह हल्द्वानी शाखा पदाधिकारियों में मनीष रस्तोगी शाखा अध्यक्ष, जगदीश चन्द्र जोंशी शाखा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंदन बिष्ट शाखा उपाध्यक्ष, पूरन चन्द्र तिवारी शाखा जिला मंत्री, सतीश पाठक शाखा संगठन मंत्री और दिनेश गुरूरानी कोषाध्यक्ष बने हैं।

अधिवेशन मेें मनोहर कुमार मिश्रा, आरएस ऐरी, नवेंदु मठपाल, रमेश जोशी, जगदीश बिष्ट, कन्नू जोशी, चन्द्रशेखर शर्मा, सतीश पाठक, छत्रपति पांडे समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *