kumaon jansandesh

उत्तराखंड में भी कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों को लिखना होगा मालिक का नाम

उत्तराखण्ड खानपान ट्रेवल ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

हरिद्वार।

उत्तर प्रदेश की तरह अब उत्तराखंड में भी कांवड़ यात्रा के रूट पर दुकानदारों को होटल और ढाबे वालों को रेट लिस्ट के साथ ही अपना नाम भी लिखना होगा।हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने रेस्तरां मालिकों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर नाम प्रदर्शित करने का आदेश जारी किया है।

 

 

 

हरिद्वार एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर जो होटल, ढाबे, रेस्तरां हैं या जो रेड़ी-पटरी वाले हैं उन्हें उनके मालिक का नाम अनिवार्य रूप से लिखना होगा। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

बता दें कि बीते दिनों हरिद्वार में कुछ संगठनों ने पुलिस के सामने मांग उठाई थी कि कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए दुकानदार दुकानों पर अपना नाम जरूर लिखें। जिसके बाद अब पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला लिया है।

 

मंगलौर क्षेत्र में ढाबे पर लहसुन और प्याज का भोजन परोसे जाने से हुए हंगामे के बाद पुलिस ने ढाबा और होटल संचालकों के साथ बैठक की। इसमें पुलिस ने कहा कि ढाबा और होटलों में कांवड़ यात्रा के दौरान लहसुन और प्याज का खाना नहीं परोसा जाएगा। साथ ही मांसाहार किसी भी स्थिति में नहीं बनाया जाएगा।

1610202602 उत्तराखंड में भी कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों को लिखना होगा मालिक का नाम Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *