प्रमाण पत्र के साथ प्रशिक्षणार्थी

खनस्यूं में महिलाओं ने सीखे ऐपण से आत्मनिर्भर बनने के गुर

उत्तराखण्ड ऐपण कला ट्रेनिंग ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

तीन साप्ताहिक उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ समापन
कुमाऊं जनसन्देश, ओखलकांडा/हल्द्वानी।
जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी की ओर से साइं इंस्टीट्यूट स्किल डवलपमेंट के सहयोग से ग्राम खनस्यूं, ओखलकांडा में आयोजित तीन साप्ताहिक ऐपण आर्ट पर आधारित क्षमता विकास कार्यक्रम का आज समापन किया गया।
कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी के पूर्व महाप्रबंधक योगेश चंद्र पांडे ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही जिला उद्योग केंद्र के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि शंकर गोस्वामी, ट्रेनर गोमती बहुगुणा ने इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित कराने को कहा।
कार्यक्रम में चंद्रकला, पूजा, प्रियंका, ममता, भावना आदि सभी ने संस्था का व जिला उद्योग केंद्र का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में संस्था से हेमा बिष्ट, दुष्यंत आदि उपस्थित थे।

1610202602 खनस्यूं में महिलाओं ने सीखे ऐपण से आत्मनिर्भर बनने के गुर Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *