प्रदेश के 23 लाख 32 हजार राशन कार्ड धारकों को मिलेगा लाभ
देहरादून। राशनकार्ड धारकों को सरकार सस्ते मेें दाल उपलब्ध कराने जा रही है। हालांकि हर महीने दो किलो दाल ही सस्ते दामों में उपलब्ध कराई जाएगी। मगर बाजार के दाम ब़ढ़ने के बाद भी राशनकार्ड धारकों को सस्ते में ही दाल दी जाएगी। इसका लाभ खासकर गरीब वर्ग के लोगों को मिलेगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना का देहरादून में मुख्ममंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुभारंभ किया।
सीएम ने बांटे चयनित लाभार्थियों को दाल के पैकेट
देहरादून। प्रदेश के 23 लाख 32 हजार राशनकार्ड धारकों को अब बाजार दर से कम दर पर दाल मिलेगी। मुख्यमंत्राी दाल पोषित योजना में प्रत्येक राशनकार्ड धारक को दो किलो दाल प्रति माह कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी। गुरुवार को सीएम आवास स्थित जनता दर्शन हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चयनित लाभार्थियों को दाल के पैकेट वितरित कर योजना का शुभारम्भ किया।

इस दाम में मिलेगी दाल
देहरादून। भारत सरकार से उपलब्ध्ता के आधार पर दाल उपलब्घ कराई जाएगी। इस माह चने की दाल 44 रूपए प्रति किलो दी जा रही है। बाजार में इसकी कीमत 65 से 70 रूपए प्रति किलो है। अगले महीनों मेें दाल की कीमत कम-ज्यादा भी हो सकती है। परंतु मार्केट रेट से हमेशा कम ही रहेगी। योजना का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्राी त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के हित में अनेक योजनाएं चला रही है। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। जहां भी लगे कुछ गलत हो रहा है, तुरंत सरकार को बताएं। मुख्यमंत्री हेल्प लाईन नम्बर 1905 पर भी बता सकते है। तत्काल एक्शन लिया जाएगा। इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, मसूरी विधयक गणेश जोशी, खजानदास, विनोद चमोली, सचिव सुशील कुमार भी उपस्थित थे।
