upcl

Uttarakhand: घर में रखे हैं किरायेदार तो अधिक चुकाने पड़ेंगे बिजली के दाम

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

विभाग करेगा छापेमारी, घरेलू के बजाय लेना होगा कामिर्शियल कनेक्शन
देहरादून। अगर आपने घर में किरायेदार रखें हैं और बिजली कनेक्शन घरेलू चला रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। जल्द ही कनेक्शन को कामिर्शियल करा लें। नहीं तो बिजली विभाग की टीम घर आकर छापेमारी कर आवश्यक कार्यवाही करेगी। फिलहाल राजधानी देहरादून में उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों व शहरों में भी इस तरह की कार्यवाही के संकेत भी विभाग ने दिए हैं।
घरेलू बिजली का कनेक्शन लेकर दो से अधिक किरायेदार रखने वाले लोगों को झटका लगने जा रहा है। ऐसे कनेक्शनों की श्रेणी घरेलू से बदलकर कॉमर्शियल कर दी जाए‌गी। साथ ही ऐसे घर जहां हॉस्टल और पोजी चल रहे है, वो भी इस कार्रवाई की जद में आएंगे। यूपीसीएल हरिद्वार, खटीमा, काशीपुर, रुद्रपुर, बाजपुर, सितारगंज ़ समेत अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी कार्रवाई शुरू करने की तैयारी में है। कोई ऐसा भवन जिसमें मकान मालिक ने खुद न रहकर दो से अधिक किरायेदार रखे हों, ऐसे मामलों में यूपीसीएल ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के तहत कनेक्शन आवासीय से कॉमर्शियल करने के साथ उसके अनुसार बकाया भी वसूला जा रहा है।

यूपीसीएल के निर्देशक ऑपरेशन, एमएल प्रसाद के अनुसार विभाग के नियम में स्पष्ट है कि जिस उपयोग के लिए कनेक्शन लिया है, उसी के अनुसार बिजली इस्तेमाल करनी है। लेकिन लम्बे समय से शिकायतें मिल रही हैं और संज्ञान में भी आया है कि लोग घरेलू कनेक्शन लेकर ही घरों में हास्टल, पीजी चलाने के साथ ही कई किरायेदारों को रख रहे हैं। यह सब गतिविधियां कॉमर्शियल इस्तेमाल के दायरे में आती हैं। फिलहाल देहरादून में ऐसे कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही अन्य जिलो में भी छापेमारी का यह अभियान शुरू किया जाएगा। साथ ही कामर्शियल उपयोग हे

1610202602 Uttarakhand: घर में रखे हैं किरायेदार तो अधिक चुकाने पड़ेंगे बिजली के दाम Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *