बेस में लगे हाईटेक उपकरण

हल्द्वानी के बेस अस्पताल में आईसीयू और एचडीयू स्थापित

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश नैनीताल
खबर शेयर करें

कुमाऊं जनसन्देश डेस्क
हल्द्वानी। हल्द्वानी का सोबन सिह जीना बेस चिकित्सालय आम गरीब आदमी को बेहतर चिकित्सा सुविधायें देने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के अल्प समय मे किये गये प्रयासांे से हाईटेक हो चुका है। जिलाधिकारी के प्रयासों से बेस चिकित्सालय में आईसीयू तथा एचडीयू, स्थापित हो चुके हैं तथा इनमंे आधुनिकतम उपकरण भी लगाकर सफल परीक्षण भी कर लिया गया है। वहीं, बेस चिकित्सालय के आपरेशन थियेटर भी आधुनिकतम उपकरणों से लैस कर दिया गया है। गौरतलब है कि बेस चिकित्सालय में दो आपेरशन थियेटर संचालित हैं। इसके साथ ही प्रतिदिन सैकड़ों की तादात में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए हाईटेक शौचालयों का निमार्ण कार्य प्रगति पर है।
बंसल के प्रयासों से हल्द्वानी के बेस चिकित्सालय में चार बैड का आईसीयू तथा छह बैड का एचडीयू (हाई डिपैन्डैन्सी यूनिट) स्थापित किया गया है। बेस चिकित्सालय मेें आईसीयू के चार बैड सेन्ट्रल आक्सीजन सप्लाई, डिफिलीलेटर, मल्टी पैरामाॅनीटर, सक्शन मशीन स्थापित कर चार वेंटीलेटर लगा लिये गये हैं। बेस में आईसीयू तथा एचडीयू के स्थपित हो जाने से मरीजों को अन्यत्र कहीं बाहर नहीं जाना पडे़गा।

1610202602 हल्द्वानी के बेस अस्पताल में आईसीयू और एचडीयू स्थापित Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *