logo एसएस जे परिसर में छात्रों को मिलेगी हाई टेक तरीके से पढ़ाई की सुविधा

एसएस जे परिसर में छात्रों को मिलेगी हाई टेक तरीके से पढ़ाई की सुविधा

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड एजुकेशन/कोचिंग ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर को डिजिटल बनाने की पहल शुरू हो चुकी है। यहां जल्द विद्यार्थी ब्लैक बोर्ड के बजाय स्मार्ट डिजिटल बोर्ड के जरिए शिक्षा लेंगे। डिजिटल बोर्ड की मदद से हर दिन के पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम से को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा। वहीं विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान समेत अन्य विषयों को ऑडियो, वीडियो, ग्राफिक्स, चार्ट की मदद से समझना आसान होगा।

विश्वविद्यालय की पहल पर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए एसएसजे परिसर के सभी संकायों में 18 लाख रुपये से 12 स्मार्ट डिजिटल बोर्ड स्थापित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को नई तकनीकी से शिक्षा मिलने पर उनका मानसिक विकास होगा और उनका रुझान पढ़ाई की ओर बढ़ेगा। कक्षाओं में स्थापित स्मार्ट बोर्ड में वीडियो, ग्राफिक्स आदि की सुविधा होने से पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए किसी भी विषय को समझना आसान होगा।

एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि विद्यार्थियों को रोचक ढंग से बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए उन्हें नई तकनीक से जोड़ा जा रहा है। एसएसजे परिसर के सभी संकायों में 18 लाख रुपये से स्मार्ट डिजिटल बोर्ड स्थापित होंगे।

1610202602 एसएस जे परिसर में छात्रों को मिलेगी हाई टेक तरीके से पढ़ाई की सुविधा Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *