logo अब डाकिया डाक ही नहीं घर तक नकदी भी लाएगा

अब डाकिया डाक ही नहीं घर तक नकदी भी लाएगा

उत्तराखण्ड कारोबार ताजा खबर देश/विदेश नैनीताल
खबर शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय डाक विभाग ग्राहकों को लगातार बेहतर सुविधा देने का प्रयास कर रहा है! अगर आपको नकदी की जरूरत है और एटीएम जाने का समय नहीं है तो डाकिया घर पर ही नकदी पहुंचा जाएगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक यानी आईपीपीबी ने आधार के जरिये घर पर नकदी देने की सेवा शुरू की है।

आईपीपीबी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कहा, अगर आपके पास एटीएम जाने का समय नहीं है तो आपके घर पर आधार के जरिये हम पैसा देंगे। इसके तहत कोई भी व्यक्ति आधार के बायोमैट्रिक का उपयोग कर नकदी ले सकता है.

आईपीपीबी ने शुरू की घर पर नकदी देने की सुविधा

वह इसके जरिये भुगतान भी कर सकता है। ऐसे बैंक खातों का आधार से जुड़ना जरूरी है। इस सेवा के जरिये ग्राहक बैलेंस की जानकारी, नकदी निकासी और पैसे को भेजने का काम कर सकते हैं।

1610202602 अब डाकिया डाक ही नहीं घर तक नकदी भी लाएगा Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *