thanda उत्तराखंड में आज और कल चलेगी शीतलहर, येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में आज और कल चलेगी शीतलहर, येलो अलर्ट जारी

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

देहरादून। दो दिन में प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी व बारिश का असर बुधवार और बृहस्पतिवार को देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 11 और 12 दिसंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ सभी जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में शीतलहर से भी ठिठुरन बढ़ेगी।

पूर्वानुमान के अनुसार, 13 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की कमी के साथ 21.8 डिग्री पर रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की कमी के साथ 5.6 डिग्री रहा। बुधवार के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने के आसार है।

1610202602 उत्तराखंड में आज और कल चलेगी शीतलहर, येलो अलर्ट जारी Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *