gajraj bisht हल्द्वानी मेयर पद के गजराज बिष्ट भी दावेदार

हल्द्वानी मेयर पद के गजराज बिष्ट भी दावेदार

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल राजकाज राजनीति
खबर शेयर करें
1010202501 1 हल्द्वानी मेयर पद के गजराज बिष्ट भी दावेदार

हल्द्वानी। निकाय चुनाव में हल्द्वानी मेयर सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हो चुकी है। ऐसे में पूर्व में तैयारी में लगे सामान्य वर्ग के दावेदारों के मंसूबों में पानी फिर चुका है। वहीं मुख्य राजनैतिक दल दमदार प्रत्याशी तलाशने में जुटे हैं। वहीं बीते दिन भाजपा ने कांग्रेस से झुकाव रखने वाले व्यापारी नेता नवीन वर्मा को पार्टी में शामिल कराया था। इधर अब भाजपा से लम्बे समय से जुड़े गजराज सिंह बिष्ट ने भी दावेदारी पेश कर दी है। इससे चुनाव और भी ज्यादा दिलचस्प होने के आसार हैं। अब देखना यह हागा कि पार्टी में शामिल नवीन वर्मा को मेयर का टिकट दिया जाता है या पार्टी के पुराने कार्यकर्ता को ही यह जिम्मेदारी दी जाती है।

गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता गजराज बिष्ट ने मेयर पद के लिए दावेदारी की। नेता गजराज बिष्ट अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा- मैंने 40 साल से पार्टी की सेवा की है, मेरी दावेदारी सबसे मजबूत है। गजराज बिष्ट की दावेदारी से पार्टी के एक गुट में उत्साह देखा गया। पर्यवेक्षक केदार जोशी बोले पार्टी में शामिल होने वाले को टिकट मिलना जरूरी नहीं है।

1710202501 1 हल्द्वानी मेयर पद के गजराज बिष्ट भी दावेदार Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *