कोविड-19 के चलते आनलाइन बैठक के जरिए गठित हुई कार्यकारिणी
कुमाऊं जनसन्देश डेस्क
रुद्रपुर। इंडियन इंजीनियर्स फैडरेशन से सम्बद्ध उत्तराखंड इंजीनियर्स फेडरेशन की उधमसिंहनगर इकाई का गठन कर लिया गया है। हालांकि कोरोना वायरस कोविड- 19 के प्रकोप के चलते कार्यकारिणी का गठन आम बैठक के बजाए आनलाइन बैठक के जरिए ही किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इं. अशोक कुमार को इंजीनियर्स फेडरेशन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता इं. विनय कुमार सिंह को जनपद सचिव और सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता इं. विशाल प्रसाद को जनपद कोषाध्यक्ष बनाया गया। जबकि उत्तराखंड पेयजल निगम के सहायक अभियंता इं. अशोक स्वरूप को जनपद प्रसार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता इं. दीक्षांत गुप्ता, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता इं. विनोद पांडेय और उत्तराखंड पेयजल निगम की सहायक अभियंता इं. ज्योति पालनी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
चुनाव कार्यक्रम में उत्तराखंड इंजीनियर्स फेडरेशन के प्रांतीय महासचिव इं. जितेंद्र सिंह देव, प्रांतीय उपाध्यक्ष इं. संजीव कुमार गौतम भी आनलाइन तरीके से सम्ममिलित हुए।
फेडरेशन के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष इंजीनियर अशोक कुमार ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर जिले के साथ ही प्रदेश के अभियंताओं के हितों के लिए एकजुटता दिखाई जाएगी और किसी भी अभियंता को उपेक्षित महसूस होने नहीं दिया जाएगा।
