नन्दामय हुई सरोवरनगरी, रविवार को होगा हवन, कन्या पूजन और भंडारा
नैनीताल। श्री नंदा देवी महोत्सव में शनिवार सुबह नन्दा सुनन्दा की मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा होते ही पूरी सरोवरनगरी नन्दामयी हो उठी। भक्तों ने नयनादेवी मंदिर पहुँचकर मां नन्दा सुनन्दा के जय-जयकार की। पदमश्री अनूप साह सपत्नीक पूजा में शामिल हुए। रविवार को हवन, कन्या पूजन के साथ ही भंडारा भी आयोजित किया जाएगा।
नयना देवी मंदिर परिसर से नन्दा सुनन्दा महोत्सव का सीधा प्रसारण भी कराया गया। इस अवसर पर पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने धार्मिक महत्व, डा. नवीन जोशी ने सामाजिक आर्थिक धार्मिक पक्ष को भक्तों के सामने रखा। कमलेश ढौंडियाल ने कुमाऊँनी भाषा पर बातचीत की। सीधे प्रसारण में डिंपल जोशी ने भजन, लता कुंजवाल, शीला जोशी, मीनू जोशी ने शकुनाखर सुनाए तथा संस्कृति के साथ इनका मेल बताया।
नवीन बैगाना, संजय के संगीत के साथ संतोष पांडे, अंकिता मेहरा ने भजन प्रस्तुत किया। लोक कलाकार बृज मोहन जोशी ने संस्कारों पर बातचीत कर परम्पराओं के साथ गीतों को गुनगुनाया।
संचालन हेमंत बिष्ट, प्रो ललित तिवारी, मुकेश जोशी, नवीन पांडे, मीनाक्षी कीर्ति, दिव्या साह ने किया।
महोत्सव को सफल करने में गिरीश जोशी, मनोज साह, अशोक साह, जगदीश बावड़ी, बिमल चैधरी,बिमल साह, राजेंद्र बिष्ट, प्रो ललित तिवारी, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, मुकुल जोशी, ललित साह, भुवन बिष्ट, भीम सिंह कार्की, मिथिलेश पांडे, मुकुल जोशी, दीप्ति बोरा, मुकेश जोशी, कमलेश ढौंडियाल, मोहित साह, हरीश राणा, डा. मोहित सनवाल, आनंद बिष्ट, देवेंद्र बगड़वाल, आशु बोरा, मोहित साह आदि शामिल रहे। पंच आरती में न्यायमूर्ति शरद शर्मा, रवींद्र मैथानी सपत्नीक तथा विधायक सरिता आर्य शामिल हुई। पंच आरती के बाद हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।