बैठक लेते डीएम उदयराज सिंह

सरकार 2183 रुपये प्रति कुन्तल की दर से खरीदेगी धान, एक अक्टूबर से होगी खरीद

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर

गे्रड ए धान का समर्थन मूल्य 2203 रुपया प्रति कुन्टल तय, डीएम ने ली समीक्षा बैठक
रुद्रपुर। जनपद में एक अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक किसानों से सरकार धान की खरीद करेगी। सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति कुन्तल और ए गे्रड धान का समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति कुन्तल तय किया गया है।

शनिवार को जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कलक्टेªट सभागार में विभागीय अधिकारियों, किसानों व राईस मिलर्स पदाधिकारियों के साथ धान खरीद 2023-24 की समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने धान क्रय करने में किसानों को आ रही दिक्कतों के बारे में किसानों से चर्चा कर सुझाव लिये। इस दौरान किसानों ने कहा कि जनपद में धान क्रय केन्द्र और बढ़ाये जायें जिससे कि किसानों का धान सयम खरीद हो सकें और किसान अनावश्यक रूप से परेशान न हो। किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि किसानों को पोर्टल पर पंजीकरण हेतु समय से पोर्टल को अपडेट किया जाये जिससे कि किसान अपना समय से पंजीकरण करा सकें। किसानों ने आरएफसी से कहा कि सभी क्रय केन्द्रों को समय से धान मिलों का आवंटन किया जाये एवं इलेक्ट्रिक कांटों का परीक्षण के लिए प्रत्येक केन्द्रों पर एक बॉट भी रखा जाये जिससे कि किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका होने पर किसान अपनी आशंका का समाधान कर सकें।
इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी क्रय केन्द्रों पर पंखा, नमी मापक यंत्र, कॉटा, पीने के लिये पानी आदि सभी आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
अपर जिलाधिकारी/धान क्रय प्रभारी जय भारत सिंह ने बताया कि जनपद में 01 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक प्रातः 9 बजे से सांय 05 बजे तक धान क्रय किया जायेगा। उन्होने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य कॉमन धान 2183 रुपया प्रति कुन्तल व ग्रेड ए धान 2203 रुपया प्रति कुन्तल है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष राज्य किसान आयोग राजपाल सिंह, आरएफसी बीएम फिरमाल, उप निदेशक मण्डी निर्माला बिष्ट, एडीएम जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, राकेश तिवारी, तुषार सैनी, अभय प्रताप सिंह, रविन्द्र बिष्ट, गौरव पाण्डेय, कृषक साहब सिंह, तेजेन्द्र सिंह, विक्रम जीत सिंह, ठा0 जगदीश सिंह, टीका सिंह सैनी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी, किसान व राईस मिलर्स के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *