रक्तदान के दौरान मोजूद पदाधिकारी

सुबह गणपति पूजन, दोपहर में रक्तदान, प्राचीन शिव मंदिर कमेटी ने काम किया महान

उत्तराखण्ड जीवन मंत्र ताजा खबर नैनीताल विविध संस्कृति समाज स्थानीय

महोत्सव के दौरान 125 लोगों ने किया रक्तदान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
हल्द्वानी। प्राचीन शिव मंदिर कमेटी ने गणेश महोत्सव के बहाने एक सराहनीय काम किया। सुबह गणपति पूजा की गई तो दोपहर में रक्तदान कराया। इसमें खुशी-खुशी से 125 लोगां ने रक्तदान कर महान काम में सहभागिता की।
शनिवार को प्राचीन शिव मंदिर कमेटी मंगल पड़ाव की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव के पांचवें दिन सुबह पंडित विवेक शर्मा व सोनू शौरी ने विधि विधान के साथ गणपति की पूजा अर्चना सम्पन्न करवाई। तमाम श्रद्धालु इस मौके पर गणपति का आशीर्वाद लेने पहुँचे।
दोपहर में कमेटी की ओर से रक्तदान का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ मेयर जोगेन्द्र रौतेला, विधायक सुमित ह्दयेश, पूर्व राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, अजय राजौर, पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री, सुरेश भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका रेनू अधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मीडिया प्रभारी हेमन्त साहू ने बताया कि रक्तदान शिविर में 125 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान संयोजक नन्द किशोर लाल जायसवाल व अमित अश्वनी ने सुशीला तिवारी व बेस हॉस्पिटल के डॉक्टर व स्टाफ व रक्तदाताओं का आभार जताया।
रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से डा.पंकज वर्मा, रामरूप गुप्ता, सौरभ भट्ट, हिमांशु मिश्रा, दिनेश अग्रवाल, दीपू, अशोक सिन्धी, करन असवानी, योगिता, बनौला, अनिल अग्रवाल, पदम् पाल, राजू जायसवाल, अमित जोशी, सन्नी कपूर सहित 125 लोग शामिल रहे।
वहीं सायं के समय धार्मिक और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने कार्यक्रमों की सराहना की। बाद में डांडिया कपल डांस भी आयोजित किया गया।
शाम को धार्मिक व संस्कृति कार्यक्रमों के साथ डांडिया डांडिया डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया जिसमें 15 डांडिया कपल ग्रुप ने हिस्सा लिया। डांडिया कपल डांस में 50 जोड़े शामिल हुये।
डांडिया कपल ड्रेस में 30 जोड़े ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जज की भूमिका सुजाता माहेश्वरी व मीनू अग्रवाल बिष्ट ने निभाई। प्रथम व द्वितीय तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी भेट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा व रूपेन्द्र नागर ने किया। मीडिया प्रभारी हेमन्त साहू ने बताया कि रविवार को खाटू श्याम बाबा का दरबार मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।
इस मौके डा.पंकज वमार्, डा.विनीता, धर्मेंद्र गुप्ता, पदम् पाल, अशोक सिंधी, सुभाष मोंगा, सूरज लम्बा, प्रताप रैक्वाल, सौरभ भट्ट, विपिन साहू, सुनील गुप्ता, सन्नी कपूर, हर्षवर्धन पांडे समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *