मांगों को दिखाते लैब टेक्निशियन

सरकार से नाराज लैब टेक्निशियनों ने त्यागा अन्न-जल, मगर काम में जुटे

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। लंबित मांगे पूरी न होने से लैब टेक्निशियनों ने आंदोलन को तेज कर दिया है। छह दिन से बांह में काला फीता बांधकर रोष जताने के बाद भी जब उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे पूर्व घोषित अन्न-जल त्याग कर काम पर जुटे हुए हैं।
उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्निशियन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सतीश पाठक के अनुसार चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में तैनात लैब टेक्निशियन अपने कैडर पुनर्गठन और जोखिम भत्ता की मांग को लेकर एक जुलाई से पांच जुलाई तक बांह में काला फीता बांध विरोध जताते आ रहे थे। मगर इसके बाद भी सरकार की ओर से सुध नहीं ली गई। इस पर एसोसिएशन से जुड़े लैब टेक्निशियन सामूहिक रूप से अन्न जल त्यागकर काम कर रहे हैं, जिससे कि कोराना काल में जांच कार्य भी प्रभावित न हो। कहा कि अगर किसी भी लैब टेक्निशियन के साथ कोई भी दिक्कत या परेशानी होगी तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुबेर मावड़ी, पूर्व प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर शर्मा, प्रदीप राणा, नरेश चैहान, केना तिवारी, बसंत लोहनी, कविता दानू, तनुजा, हरीश गोस्वामी, गिरीश मौनी आदि मौजूद थे।

1610202602 सरकार से नाराज लैब टेक्निशियनों ने त्यागा अन्न-जल, मगर काम में जुटे Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *