kj logo

मनमाने तरीके से चल रही स्कूल बसों के खिलाफ कार्रवाई, दो बसें सीज

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

प्रशासन ने चलाया अभियान, 60 वाहनों की जांच
हल्द्वानी। शहर में स्कूल बसें मनमाने तरीके से चल रही हैं। क्षमता से अधिक बच्चे बैठाना और ओवरस्पीड की आए दिए शिकायत मिल रही है। बीते दो दिनों में दो बसें इसी वजह से दुर्घटना का शिकार भी हो चुकी हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने स्कूल बसों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो बसों को सीज कर दर्जनों चालान भी किए।
बुधवार को स्कूल बसों के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने परिवहन विभाग के साथ बसों की चेकिंग की। इस दौरान टीम ने 60 से ज्यादा स्कूल बसों की जांच पड़ताल कर दो स्कूल बसों को सीज कर दर्जनों चालान किये। साथ ही स्कूल प्रबंधकों के साथ ही बस चालकों को नियमों का पालन करने की दी सख्त हिदायत दी।

1610202602 मनमाने तरीके से चल रही स्कूल बसों के खिलाफ कार्रवाई, दो बसें सीज Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *