
हल्द्वानी। बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), हल्द्वानी-नैनीताल में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रणी जिला प्रबंधक, नैनीताल अमित बाजपेई ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आरसेटी की ओर से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेल्फ डिफेंस कैंप आयोजित किया गया। वहीं पूर्व प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें महिलाओं के हुनर और स्वरोजगार की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान रोचक खेलों और गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया। सिलाई प्रशिक्षण और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के प्रतिभागियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बड़ौदा आरसेटी के निदेशक अतुल कुमार पाण्डेय, वित्तीय परामर्शदाता सुरेश कुमार बिष्ट, संकाय सदस्य नरेंद्र सिंह पिलख्वाल, ब्यूटी पार्लर ट्रेनर मनिका, सिलाई ट्रेनर तारा देवी, आरसेटी स्टाफ ममता कनवाल, प्रकाश कुमार एवं प्रकाश पुरी गोस्वामी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर भी जोर दिया गया।

