kumaon jansandesh

एमबी कालेज : बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने का मामला गरमाया, प्राचार्य को कमरे में बंद किया

उत्तराखण्ड एजुकेशन/कोचिंग ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बीए, बीकॉम और बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने का मामला गरमा गया है। सोमवार को एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों ने परीक्षा फल में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। छात्र प्राचार्य कक्ष में धरने पर बैठ गए और प्राचार्य को उनके कक्ष में बंद कर दिया। वहीं छात्रों ने एडमिशन काउंटर, कार्यालय जबरन बंद करा दिया और प्राचार्य को उनके कक्ष में कैद कर दिया।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशित छात्रों को शांत कराया। बता दें कि बीते दिनों जारी हुए बीए, बीकॉम एवं बीएससी के चतुर्थ समेस्टर में 572 छात्र फेल हुए थे। इसी तरह वाणिज्य महाविद्यालय में भी बीए, बीकॉम एवं बीएससी के चतुर्थ समेस्टर बड़ी संख्या में छात्राएं फेल हुई है। इससे आक्रोशित छात्रों ने परीक्षाफल में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। छात्र नेताओं ने फेल हुए छात्रों के साथ प्राचार्य कक्ष में धरना प्रदर्शन किया।

 

छात्र नेताओं ने कहा कि कॉपियां जांचने में गड़बड़ी हुई है जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन को तुरंत सुधारना चाहिए। चौथे सेमेस्टर में पास हुए छात्रों को पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश दिया जा रहा है जबकि दूसरे सेमेस्टर के बैक पेपरों का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया है। कॉलेज प्रशासन तुरंत स्पेशल बैक का पेपर कराए। साथ ही फीस जमा करने के लिए समर्थ पोर्टल को फिर से खोला जाए। इसके बाद गुस्साए छात्रों ने एडमिशन काउंटर और कार्यालय बंद करा दिए और प्राचार्य डा. बीएस बनकोटी को उनके कक्ष में बंद कर दिया। हंगामा बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस बुलाई तब स्थिति नियंत्रित हो सकी।

1610202602 एमबी कालेज : बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने का मामला गरमाया, प्राचार्य को कमरे में बंद किया Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *