बैठक लेते सीडीओ

जनवरी तक टारगेट पूरा कर लें सभी विभाग: सीडीओ

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल न्यूज डायरी
खबर शेयर करें

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन में की विकास कार्यो की समीक्षा
भीमताल। विकास भवन भीमताल में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में जिला, राज्य केंद्र, सहायतित योजना, 20 सूत्रीय कार्यक्रम और समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। साथ ही जिला योजना वर्ष 2023 के तहत सभी विभागों से प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला योजना, लोनिवि, पेयजल, पंचायती राज, उद्यान उरेड़ा, समाज कल्याण, शिक्षा, कृषि विभाग, पशुपालन आदि विभागों के आय व्यय की समीक्षा और विभागवार चर्चा की गई।

 

मुख्य विकास अधिकारी पाण्डे ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनवरी माह तक सभी विभाग अपना टारगेट पूरा करें साथ ही सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए मॉनिटरिंग और फिल्ड, योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। उन्होंने तमिलनाडु में फैल रहे कोरोना वेरियंट से जिले में ऐतिहात बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी जेएम सोनी, लोनिवि, कृषि विभाग, पशुपालन, पेयजल, खेल, उद्यान विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

1610202602 जनवरी तक टारगेट पूरा कर लें सभी विभाग: सीडीओ Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *