बैठक करते कांग्रेस पदाधिकारी

हल्द्वानी में कांग्रेसजनों ने निकाली न्याय यात्रा

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

एसडीएम को सौंपा राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन
हल्द्वानी। कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रधाली पर सवाल उठाये हैं। साथ ही न्याय यात्रा निकाल कर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।
शनिवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से स्वराज आश्रम में एक बैठक आयोजित की गई। इसके बाद एसडीएम कोर्ट तक न्याय यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व महिला कांग्रेस ने किया।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि पुलिस प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है। हल्द्वानी के पास कैसीनो संचालित हो रहा था जहां बार बालाएं पकड़ी गईं थीं।बैठक करते कांग्रेस पदाधिकारी पुलिस ने कैसीनो में छापा मारा, लेकिन कैसीनो के असली मालिकों के नाम नहीं खोले। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भी पुलिस का रवैया लचीला है। सबूत मिटाने के लिए गेस्ट हाउस पर बुल्डोजर चलाया गया था। यात्रा के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, शोभा बिष्ट, विमला सांगुडी, राधा आर्य, मीमांशा आर्या, गीता बहुगुणा, भगवती बिष्ट, जया कर्नाटक, अलका आर्य, सविता गुरुरानी, रत्ना श्रीवास्तव, राधा चैधरी, मोनिका सती, कमला तिवारी आदि रहे।

26032025 हल्द्वानी में कांग्रेसजनों ने निकाली न्याय यात्रा Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *