फल और सब्जी उत्पादन

फल उत्पादन में अल्मोड़ा जिला अव्वल, नैनीताल तीसरे स्थान पर

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश नैनीताल
खबर शेयर करें

उधमसिंहनगर सब्जी उत्पादन में सबसे आगे, पिथौरागढ़ तीसरे नम्बर पर
हल्द्वानी। आर्थिक सर्वेक्षण में फल उत्पादन में अल्मोड़ा जिला पहले, हरिद्वार दूसरे और नैनीताल जिला तीसरे नंबर पर है। वहीं सब्जी उत्पादन में ऊधमसिंह नगर पहले, हरिद्वार दूसरे और पिथौरागढ़ तीसरे नंबर पर है।
प्रदेश में 181070 हेक्टेयर में 648895 मीट्रिक टन फलों का उत्पादन हुआ है। वहीं 72958 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 656628 मीट्रिक टन सब्जी उत्पादन हुआ है। सर्वेक्षण के पिछले साल के आंकड़ों में देखें तो कुमाऊं में अल्मोड़ा में 24324 हेक्टेयर में 159101 मीट्रिक टन फल उत्पादित हुआ। हरिद्वार में 16054 हेक्टेयर में 104460 मीट्रिक टन और नैनीताल में 11033 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 101283 मीट्रिक टन फलों का उत्पादन हुआ। इसी तरह सब्जी की बात करें तो ऊधमसिंह नगर में 8367 हेक्टेयर में 98256 मीट्रिक टन, हरिद्वार में 4423 हेक्टेयर में 91760 मीट्रिक टन और पिथौरागढ़ में 5700 हेक्टेयर में 75501 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ है।

1610202602 फल उत्पादन में अल्मोड़ा जिला अव्वल, नैनीताल तीसरे स्थान पर Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *