चम्पावत जिले में विजेता कलाकारों के साथ फैडरेशन के पदाधिकारी

चम्पावत, लोहाघाट और टनकपुर में भी सम्मानित हुए कला प्रतियोगिता के विजेता

उत्तराखण्ड कला चम्पावत ताजा खबर
खबर शेयर करें

उत्तराखंड इंजीनियर फेडरेशन ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन
कुमाऊं जनसन्देश डेस्क
हल्द्वानी/चम्पावत। उत्तराखंड इंजीनियर फेडरेशन की ओर से लाकडाउन अवधि में बच्चों के कला कौशल को निखारने के उददेश्य से आनलाइन तरीके से कला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर चम्पावत, लोहाघाट और टनकपुर में समारोह के दौरान विजेता बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उत्तराखड इंजीनियर्स फैडरेशन चम्पावत के जिला सचिव एवं पेयजल निगम के सहायक अभियंता ई. राजेश गुप्ता ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ कलाकृतियों के चयन के बाद विजेताओं की घोषणा की गई है। एई गुप्ता ने बताया कि चम्पावत जनपद में वर्ग प्रथम में यश पांडे (चम्पावत), देवीना कन्याल (लोहाघाट) व लोहाघाट के ही अर्णव उपाध्याय विजेता रहे। द्वितीय वर्ग में टनकपुर की नेहा अटवाल व अनन्या गुप्ता, चम्पावत की अनुषा मौर्य व टनकपुर की श्रद्धा त्रिवेदी विजयी रही। इसी तरह तृतीय वर्ग में टनकपुर की ऋषिता, टनकपुर की ही साक्षी बोहरा व लोहाघाट की श्रेया गोस्वामी विजेता बनी। चम्पावत व लोहाघाट के छात्रों को लोहाघाट में एसडीएम आरसी गौतम व टनकपुर में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर विजेताओं को सम्मानित किया।
पुरस्कार वितरण का आयोजन फैडरेशन के जनपद अध्यक्ष प्रशांत कुमार व जनपद सचिव राजेश कुमार गुप्ता की देखरेख में आयोजित किया गया। इस अवसर पर फैडरेशन के तमाम सदस्य मौजूद रहे।

प्रदेश स्तर में ये छात्र बने विजेता
वर्ग प्रथम
1. भार्गव नौटियाल, पौड़ी गढ़वाल
2. श्वेता यादव, टिहरी गढ़वाल
3. सन्ध्या रतूड़ी, देहरादून

वर्ग द्वितीय
1. तरनप्रीत कौर, देहरादून
2. मीमांसा सिंह, ऋषिकेश
3. रक्षा, पौड़ी गढ़वाल

वर्ग तृतीय
1. राघव खंडूरी, देहरादून
2. चंद्रप्रकाश, नैनीताल
3. पंखुड़ी अधिकारी, उधमसिंहनगर

1610202602 चम्पावत, लोहाघाट और टनकपुर में भी सम्मानित हुए कला प्रतियोगिता के विजेता Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *