IMG 20261106 WA0029 scaled लालकुआं नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास कार्यों को मिलेगी गति

लालकुआं नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास कार्यों को मिलेगी गति

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

रजत जयंती पार्क का होगा सौंदर्यीकरण, अंबेडकर नगर में बनेगा मार्केट कॉम्प्लेक्स, सोलर लाइटों की व्यवस्था पर भी बनी सहमति

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं की बोर्ड बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में रखे गए करीब 35 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में नव नामित सदस्यों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने सभी नगरवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।

बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने, रजत जयंती पार्क के सौंदर्यीकरण एवं विकास, अंबेडकर नगर के वार्ड संख्या एक में मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण, सोलर लाइट लगाने तथा नगर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा नगर पंचायत कर्मचारियों के हितों एवं कल्याण सहित आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विषय भी चर्चा में शामिल रहे।

करीब 35 प्रस्तावों के पारित होने से नगर में विकास कार्यों को नई गति मिलने और नागरिक सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जताई गई।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि नगर पंचायत लालकुआं का सर्वांगीण विकास कर स्वच्छ एवं सुंदर नगर की परिकल्पना को साकार करना उनकी प्राथमिकता है। नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत लगातार प्रयासरत है। उन्होंने सभी सभासदों एवं नामित सदस्यों से आपसी समन्वय और सहयोग के साथ नगरहित में कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में नगर पंचायत के सभासद, नव नामित सदस्य, अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत एवं कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

1610202602 लालकुआं नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास कार्यों को मिलेगी गति Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *