तीन से आठ अगस्त तक पिथौरागढ़ में होगी भर्ती रैली
नैनीताल। 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा पिथौरागढ़ के देवकटिया मैदान में 3 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने बताया कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल ’’69 पदों’’ पर भर्तियां की जाएंगी।
भर्ती में ’’सैनिक (जनरल ड्यूटी)’’ के 49 पद केवल ’’उत्तराखंड के भूतपूर्व सैनिकों’’ के लिए निर्धारित हैं। इसके अलावा शेफ कम्युनिटी (4), धोबी (2), दर्जी (2), उपकरण मरम्मतकर्ता (2), नाई (3), लोहार (1), क्लर्क (1), बढ़ई (3) तथा हाउस कीपर (2) के पद ’’सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिकों’’ के लिए आरक्षित हैं।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि ’’3 अगस्त’’ को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जबकि ’’4 अगस्त’’ को शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी। शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का ’’5 से 8 अगस्त’’ के बीच मेडिकल परीक्षण एवं साक्षात्कार कराया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया प्रतिदिन ’’प्रातः 6 बजे’’ से देवकटिया मैदान, पिथौरागढ़ में शुरू होगी। इच्छुक भूतपूर्व सैनिक एवं पात्र महिला कर्मियों से निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ समय पर भर्ती स्थल पर पहुंचने की अपील की गई है।
भर्ती से संबंधित पात्रता, सेवा की शर्तों एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने ’’जिला सैनिक कल्याण कार्यालय’’ से संपर्क कर सकते हैं।

