बुजुर्गो का हाल जानते डीआईजी जोशी

पुलिस घर आई तो बुजुर्गो की खुशी के मारे आंख छलक आई, दिया आशीष

उत्तराखण्ड जीवन मंत्र नैनीताल समाज

आम जन में पुलिस की छवि सुधारने में जुटे हैं कुमाऊं डीआईजी जगतराम जोशी
विनोद पनेरू
हल्द्वानी। पुलिस घर या पड़ोस में आए तो लोगों में भय के साथ ही चिंता होना भी लाजिमी है। अब तक पुलिस लोगों के घरों मेें अपराध या हादसे की सूचना पर ही आती रही है। इससे अड़ोस-पड़ोस में भी तरह-तरह की चर्चाएं होने लगती हैं। मगर अब पुलिस घर आ रही है तो कई बुजुर्ग इतने खुश हो रहे हैं कि खुशी के मारे उनकी आंखे छलक आ रही हैं और वे हाथ जोड़ पुलिस कर्मियों को तहेदिल से आशीष दे रहे हैं। क्योंकि कई बुजुर्गो अपनों के ठुकराए हैं और मुफलिसी में जी रहे है। ऐसे में डीआईजी की पहल से उनमें अपनों के बजाए पुलिस पर ज्यादा अपनत्व नजर आ रहा है।

डीआईजी जोशी इस तरह की पुलिसिंग पर दे रहे जोर
जगतराम जोशी कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक हैं। वे इन दिनों आम जनता में पुलिस की छवि सुधारने में जुटे हैं। डीआईजी जोशी ने कुमाऊं भर के अधीनस्थों को आगाह किया है कि वे अपनी छवि सुधारने के लिए कुछ ऐसा काम करें जिससे कि आम जन की नजर में पुलिस कामान-सम्मान तो बढ़े ही साथ ही लोग पुलिस को अपना मित्र समझ कर कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण में सहयोग करें। खास जोर इस बात पर दिया गया है कि जो बुजुर्ग घर में अकेले रह रहे हैं पुलिस कर्मी उनके घर जाएं और उनका हाल चाल जानें। हालचाल जानने के साथ ही उनकी समस्याएं सुनें और उनको दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी उपलब्ध कराएं।
इसी क्रम में डीआईजी ने माह के अंतिम दिन को सीनियर सिटीजन डे मनाने का निर्णय है। इस दिन गोष्ठी आयोजित कर बुजुर्गो की समस्याएं सुनी जाएंगी।

डीआईजी जोशी स्वयं पहुंचे बुजुर्गो के घर
कुमाऊंभर में शनिवार को भी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने घर-घर जाकर बुजुर्गो का हाल जाना। हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्रों में डीआईजी जगतराम जोशी भी स्वयं बुजुर्गो से मिलने पहुंचे और समस्याएं जानी और उनका निराकरण किया। पुलिस जब कई बुजुर्गो के घर मित्रवत पहुंची, हालचाल जाना और दैनिक उपयोगी वस्तुएं दी तो बुजुर्गो की आंखंे भर आई और उन्होंने हाथ जोड़कर खुशी जताते हुए पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को आशीष दिया।

बुजुर्गो का हाल जानते पुलिस के अधिकारी- कर्मचारी
बुजुर्गो का हाल जानते पुलिस के अधिकारी- कर्मचारी

2099 सीनियर सिटीजन से मिले पुलिस कर्मी
डीआईजी के मीडिया सेल के अनुसार, शनिवार को मंडलभर में सीनियर सिटीजन डे मनाया गया।
इस क्रम में जनपद उधमसिंहनगर में 909, अल्मोड़ा में 337, नैनीताल में 486, चंपावत में 191, बागेश्वर में 117 एवं पिथौरागढ़ में 149 कुल मिलाकर 2099 सीनियर सिटीजन से पुलिस कर्मी मिले तथा उनकी कुशल क्षेम पूछी। इस दौरान जरूरतमंद बुजुर्गों को फल, कम्बल आदि वस्तुओं का वितरण भी किया गया। स्वयं पुलिस उपमहानिरीक्षक जे.आर.जोशी ने कस्बा हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की।

जरूरत का सामान देते डीआईजी जोशी
  जरूरत का सामान देते डीआईजी जोशी
जरूरत का सामान देते डीआईजी जोशी
जरूरत का सामान देते डीआईजी जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *