IMG 20260621 WA0032 शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पाण्डेखोला पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पाण्डेखोला पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, परिजनों को बंधाया ढांढस

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ताजा खबर
खबर शेयर करें

IMG 20260621 WA0033 शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पाण्डेखोला पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, परिजनों को बंधाया ढांढस

अल्मोड़ा। जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में आतंकवाद-रोधी सैन्य अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त 5 असम रेजिमेंट के अधिकारी शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के अल्मोड़ा स्थित पांडेखोला आवास पर रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शहीद अधिकारी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद का साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने परिवार से एकजुट होकर इस दुख की घड़ी का सामना करने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने राजौरी क्षेत्र में आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ उनके गृह जनपद अल्मोड़ा में अंतिम विदाई दी गई थी।

इस अवसर पर अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा, दायित्वधारी गोविंद सिंह पिलख्वाल, अन्य जनप्रतिनिधि तथा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *