lalit joshi हल्द्वानी: कांग्रेस से ललित जोशी होंगे मेयर पद के प्रत्याशी

हल्द्वानी: कांग्रेस से ललित जोशी होंगे मेयर पद के प्रत्याशी

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल राजनीति
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेस ने भाजपा को पछाड़ते हुए हल्द्वानी में मेयर पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने युवा नेता ललित जोशी को अधिकृत प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है।
कांग्रेस के अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि युवा चेहरे को टिकट मिलने से निश्चित रूप से कांग्रेस की जीत पक्की होगी। वहीं, ललित जोशी का कहना है हल्द्वानी शहर की हर गली में उनका बचपन बीता है। पिछले 32 सालों से वह कांग्रेस की सेवा कर रहे हैं; हर वर्ग से उनका सीधा परिचय है। लिहाजा उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिलने की पूरी उम्मीद है।

1610202602 हल्द्वानी: कांग्रेस से ललित जोशी होंगे मेयर पद के प्रत्याशी Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *