हल्द्वानी। शुक्रवार देर रात हुई बारिश के बाद मौसम मेें ठंडक बढ़ गई है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार के लिए राज्य के सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी एवं देहरादून में अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर भारी बर्फबारी की संभावना है।
बता दें कि कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह शाम ठंड होने के साथ दिन में धूप खिल रही है। लेकिन दो दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं शुक्रवार देर रात तेज हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी भी हुई। वहीं शनिवार तड़के भी गरज के साथ बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में शनिवार के दिन बारिश होने का अर्लअ जारी किया है।
