kj logo

उत्तराखंड कर विभाग ने पकड़ी 12 करोड़ की जीएसटी चोरी

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

टीम ने 12 फर्मों के 16 प्रतिष्ठानों पर मारा छापा
हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य कर विभाग की टीम ने जीएसटी चोरी कर ही फर्मो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कर विभाग की टीम ने बिटुमिन तथा फ्यूल ऑयल का व्यवसाय कर रही 12 फर्मों के 16 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि इन फर्मों द्वारा कुल 12 करोड़ से ऊपर की जीएसटी चोरी की है।
बता दें कि राज्य कर आयुक्त के निर्देशों पर गठित टीमों ने देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, काशीपुर, हल्द्वानी और रुद्रपुर स्थित फर्मों पर कार्यवाई की है। बुधवार को छापेमारी की गई। इन फर्मों द्वारा अपने व्यापार से संबंधित फर्जी संव्यवहारों को छिपाने के लिए बिल टू शिप टू का मोड्यूल का सहारा लिया जा रहा था। इन फर्मों के ई-वे बिल में प्रयुक्त वाहनों की जांच में पाया गया कि वे ई-वे बिल बनाए जाने की तिथियों के दौरान ई-वे बिल में प्रदर्शित स्थलों के मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा को पार ही नहीं किया गया।

जबकि उन्हीं तिथियों के दौरान किसी अन्य स्थल के टोल प्लाजा को पार कर रहे थे। इन फर्मों के सप्लायर फर्मों की बैकवॉड चैन की जांच करने पर यह पाया गया कि ये सप्लायर फर्म या तो अस्तित्वहीन हैं व विभाग द्वारा पंजीयकरण निरस्त किया गया है। इन में से कुछ फर्म ऐसे माल की ट्रेडिंग दिखा रही थीं, जिनको उनके द्वारा कभी खरीदा ही नहीं गया था। इन फर्मों द्वारा ऐसा विगत चार वर्षों (2020-21 से 2023-24) से किया जा रहा था।

 

1610202602 उत्तराखंड कर विभाग ने पकड़ी 12 करोड़ की जीएसटी चोरी Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *