मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी में किया स्वागत
देहरादून। चंदन राम दास के निधन के बाद से खाली चल रही बागेश्वर विधानसभा के उपचुनाव पाॅच सितम्बर को होने हैं। दोनों मुख्य दल चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बीच शनिवार को कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गये हैं। ऐसे में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटटा लगा है। बता दें कि रंजीत दास ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रंजीत दास का पार्टी में स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में रंजीत दास को पार्टी में शामिल किया।
बता दें कि बागेश्वर में उपचुनाव के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है। 21 अगस्त को नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद पांच सितंबर को मतदान और आठ सितंबर को मतगणना होगी।

