रंजना राजगुरु

उधमसिंहनगर जिले को मिली पहली महिला जिलाधिकारी, रंजना ने संभाला कार्यभार

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर

कहा, प्राथमिकता से पूरे किए जाएंगे जनहित के कार्य
कुमाऊं जनसन्देश डेस्क
रुद्रपुर। वर्तमान जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल का शासन में स्थानांतरण हो जाने के बाद जिले को पहली महिला जिलाधिकारी मिली है। बागेश्वर से स्थानांतरण होने के बाद नवनियुक्ति जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने शनिवार को उधमसिंह नगर कलक्टेªट मंे पहंुचकर निवर्तमान जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल से पहली महिला के रूप में चार्ज लेकर कार्यभार संभाला। इसके बाद नवनियुक्त जिलाधिकारी ने कोषागार मंे जाकर डबल लाॅक को देखा व कार्यभार ग्रहण किया।
रंजना 2010 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व रंजना मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार तथा रुद्रप्रयाग व बागेश्वर में जिलाधिकारी के पद पर कार्य कर चुकी हैं। इससे पूर्व शिक्षा विभाग के अहम पदों पर भी सेवाएं दे चुकी हैं।
जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने कहा कि जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोक-थाम, महिलाआंे, बच्चों, स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्हांेने कहा कि जनपद की अन्र्तराष्ट्रीय/अन्र्तराज्यीय सीमाआंे को देखते हुये सभी के साथ आपसी समन्वय बनाकर कानून व्यवस्था को मजबूत किया जायेगा। उन्हांेने कहा कि जनपद के हित में जो भी महत्वपूर्ण कार्य होंगे वह सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता को जिलाधिकारी से अपनी बात रखने का अधिकार है वे किसी भी समय अपनी बात रख सकते हैं।
उन्हांेने कहा कि जनपद में चलाये जा रहे विकास कार्यो को आगे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाआंे का लाभ अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी मिले इस पर कार्य किया जायेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उत्तम सिंह चैहान, मुख्य कोषाधिकारी भूपेन्द्र प्रसाद काण्डपाल, एसएलओ एनएस नबियाल, नरेश दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *