पूर्णागिरी धाम से दर्शन कर लौट रहे थे, छह घायल
नानकमत्ता। कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। ये सभी कार सवार पूर्णागिरी धाम से दर्शन कर लौट रहे थे।
सोमवार को पूर्णागिरी दर्शन कर कार से घर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहन का नानकमत्ता नए बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने पुलिस बल के साथ राहगीरों की मदद से घायल व मृतकों को खटीमा रेफर किया।
ये हैं मृतक
सोनू (चालक)
मुकेश
रेखा
सीमा
अनुष्का निवासी सुनारखेड़ा रामपुर उत्तर प्रदेश

ये हुए घायल
प्रमोद 22 साल
चरन लाल 45 साल
अरविन्द 6 साल
रितेश 2 साल
गीता 18 साल
विनीता 14 साल
