tiger लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ ने मारा

लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ ने मारा

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

रामनगर: रामनगर नेशनल हाइवे 309 पर ढिकुली गांव में रिजॉर्ट के सामने जंगल मे लकड़ी बीनने गई कौशल्या देवी (58) पत्नी लक्ष्मण सिंह रावत को बाघ ने हमला कर मार डाला। महिला के साथ चार महिलाएं भी जंगल में लकड़ी बीनने गई थी।

कौशल्या को बाघ द्वारा ले जाने पर साथ गई महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर जंगल में गए। सड़क से करीब दो किलोमीटर की दूरी में जंगल के अंदर महिला का शव बरामद हुआ।
घटना की सूचना मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। कॉर्बेट पार्क में वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक राहुल मिश्रा, पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी, बिजरानी रेंजर बीपी हरबोला, रेंजर उमेश चंद्र आर्य सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

1610202602 लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ ने मारा Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *