kj logo

एक करोड़ की स्मैक के साथ यूपी पुलिस के सिपाही सहित तीन हत्थे चढ़े

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

नैनीताल पुलिस और एसओजी की टीम को मिली सफलता
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस और एसओजी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने एक करोड़ की स्मैक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी यूपी पुलिस का सिपाही है जो बरेली में तैनात है।

नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि एसओजी और लालकुआं कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बरेली की ओर से आ रही एक बाइक को रोका। बाइक पर तीन लोग सवार थे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वे भागने लगे, पर तीनों को पुलिस ने पकड़ लिया और उनकी तलाशी ली। तीनों के पास से एक किलो से अधिक स्मैक बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस स्मैक की कीमत 1 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया एक आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है, जिसकी तैनाती बरेली जनपद में है। पकड़े गए आरोपियों के नाम मोरपाल, अर्जुन पांडे और रविंद्र सिंह हैं।

1610202602 एक करोड़ की स्मैक के साथ यूपी पुलिस के सिपाही सहित तीन हत्थे चढ़े Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *