dm uday raj singh

लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों में जुटा इस जिले का प्रशासन, डीएम ने अधिकारियों की तय कर दी जिम्मेदारी

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर देहरादून नैनीताल

सीडीओ को मतदान कार्मिक प्रबंधन तो प्रशिक्षण प्रबंधन का जिम्मा नगर आयुक्त को सौंपा
कुमाऊं जनसन्देश डेस्क
रुद्रपुर। उधमसिंहनगर का जिला प्रशासन आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों में जुट गया है। निर्वाचन मेें कोई कमी न रह जाए और सभी व्यवस्थाएं समय पर हो सकें इसके लिए जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त कर दिया है।

इन अफसरों को दी गई है नोडल और सहायक नोडल की जिम्मेदारी
जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिक प्रबन्धन हेतु मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा को नोडल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) दिलेर सिंह राजपूत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लक्ष्मी चैहान व जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। इसी तरह ई0वी0एम0 प्रबन्धन हेतु अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग पंकज कुमार को नोडल अधिकारी, सहायक अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग रूद्रपुर मदन मोहन व सौरभ कुमार को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। परिवहन प्रबन्धन हेतु जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार को नोडल अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशान) चन्द्रपाणी मिश्रा, सहायक सम्भागीय अधिकारी काशीपुर असीत कुमार झा व सहायक महाप्रबन्धक परिवहन निगम रूद्रपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

प्रशिक्षण प्रबन्धन सामान्य/ईवीएम हेतु नगर आयुक्त नगर निगम रूद्रपुर नरेश चन्द्र दुर्गापाल को नोडल अधिकारी, परियोना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी व जिला शिक्षा अधिकारी (मा0) दिलेर सिंह राजपूत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिलाधिकारी ने लेखन सामाग्री प्रबन्धन हेतु मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी को नोडल अधिकारी, ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक उद्यान सचल दल केन्द्र गदरपुर सुभाष रयाल व सहायक जिला पंचायतराज अधिकारी महेश कुमार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिलाधिकारी ने आदर्श आचार संहिता हेतु अपर जिलाधिकारी नजूध्प्रशासन जय भारत सिंह को नोडल अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, नगर आयुक्त नगर निगम रूद्रपुर/काशीपुर, समस्त क्षेत्रीय अधिकारी पुलिस, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाध्नगर पंचायत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जिला कार्यालय (एक खिड़की सम्बन्धित समस्त कार्य तथा प्रतिदिन सूचना का प्रेषण), वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिला कार्यालय व आरए जिला कार्यालय को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) हेतु निदेशक चीनी मिल किच्छा त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को नोडल अधिकारी, सहायक निरीक्षक, स्टांप एण्ड रजिस्टेªशन रूद्रपुर सुधांशु कुमार त्रिपाठी व जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। निर्वाचन व्यय प्रबन्धन हेतु मुख्य कोषाधिकारी पंकज कुमार शुक्ला को नोडल अधिकारी, कोषाधिकारी रूद्रपुर जुबक मोहन सक्सेना व सहायक लेखाधिकारी कोषागार रूद्रपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

कानून व्यवस्था हेतु अपर जिलाधिकारी नजूल/प्रशासन जय भारत सिंह को नोडल अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक रूद्रपुर, पुलिस उपाधीक्षक रूद्रपुर व काशीपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। पोस्टल बैलेट/इटीबीपीएस हेतु नगर आयुक्त नगर निगम रूद्रपुर नरेश चन्द्र दुर्गापाल को नोडल अधिकारी, उप नगर आयुक्त रूद्रपुर शिप्रा जोशी पाण्डेय, चकबन्दी अधिकारी सुभाष गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लक्ष्मी चैहान व अधिशासी अभियन्ता सिंचाई रूद्रपुर विशाल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मीडिया सेलध्एमसीएमसी, पेड न्यूज हेतु अधिशासी निदेशक यूआईआरडी आरडी पालिवाल को नोडल अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम व सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिमवाल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कम्प्यूटराइजेशन हेतु मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा को नोडल अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लक्ष्मी चैहान व खण्ड शिक्षा अधिकारी रूद्रपुर राजेन्द्र सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। स्वीप कार्यक्रम हेतु मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा को नोडल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी दिलेर सिंह राजपूत, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध व जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र सिंह रावत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। हेल्पलाईन/शिकायत निवारण प्रबन्धन कन्ट्रोल रूम/एनजीआरएस हेतु प्रभारी अधिकारी कलेक्टेªट डा0 अमृता शर्मा को नोडल अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी व्योमा जैन, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी व ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर जातवेद पाण्डे का सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

एसएमएस मॉनिटिरिंग/कम्यूनिकेशन प्लान एवं जीपीएस टेªकिंग नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर विवेक राय को नोडल अधिकारी, महाप्रबन्धक जिला उद्योग विपिन कम्बोज व ज्येष्ठ मतस्य निरीक्षक रविन्द्र कुमार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। (सुगम, सुविधा, समागम) हेतु सहायक गन्ना आयुक्त कपिल मोहन को नोडल अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लक्ष्मी चैहान, असि0प्रोफेसर (इन्फारमेशन एण्ड टैक्नोलॉजी) पंतनगर विश्वविद्यालय विनय कुमार पाण्डे व प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दिनेशपुर मनोहर लाल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने एनजीआरएस/डीसीसी(1950) हेतु सेवायोजन अधिकारी आरके पन्त को नोडल अधिकारी आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी व कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी अमित कुमार को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। जोनल/सैक्टर एवं रूट चार्ट/ए0आर0ओ0 मतगणना हेतु अपर जिलाधिकारी नजूल प्रशासन जय भारत सिंह को नोडल अधिकारी, जनपद के समस्त तहसीलदार व जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गणेश आर्या को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है।

इसी तरह सामान्य व्यवस्था/टैन्ट बैरिकेटिंग/फर्नीचर आदि प्रबंधन हेतु अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग चतुर्थ वृत्त रूद्रपुर हरीश कुमार शर्मा, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग राजकुमार व सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग रूद्रपुर राजेन्द्र प्रसाद को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। माइक्रोऑब्जर्वर हेतु निदेशक प्रशासन एवं पर्यवेक्षण जी0बी0 पन्त युनिवर्सिटी पन्तनगर मौ0 नासिर को नोडल अधिकारी, असि0 प्रोफेसर (इन्फारमेशन एण्ड टैक्नोलॉजी) विश्वविद्यालय पन्तनगर विनय कुमार पाण्डे को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। वीडियोग्राफी वैब कास्टिंग एवं सीसीटीवी प्रबन्धन हेतु कमिश्नर वाणिज्य कर काशीपुर ज्ञानचन्द को नोडल अधिकारी व जिला सहायक निबन्धक सहकारी समितियां रूद्रपुर बलवन्त सिंह मनराल को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। पोलिंग स्टेशन एएमएफ(एश्योर्ड मिनिमन फैसिलिटीज) बीएलओ सुपरवाईजर प्रबन्धन हेतु मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा को नोडल अधिकारी, सहायक निदेशक डेयरी राजेन्द्र सिंह चैहान व चकबन्दी अधिकारी सुभाष गुप्ता को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। शराब, नशा संबन्धित सूचना एवं जब्ती हेतु जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को नोडल अधिकारी व आवश्यकतानुसार अपने विभाग से सहायक/आबकारी निरीक्षक को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। खानपान हेतु जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार को नोडल अधिकारी, जिला खाद्य अभिहित अधिकारी प्रकाश फुलारा व खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार जसपुर को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है।

राजनैतिक पार्टी/निर्वाचन बैठक हेतु मुख्य कृषि अधिकारी अजय कुमार वर्मा को नोडल अधिकारी व कनि0 अभियन्ता जिला पंचायत रूद्रपुर मोहन सिंह बिष्ट को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। इसी तरह निर्वाचन विवरणीध्संाख्यिकीय सूचानायें प्रबन्धन हेतु जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील को नोडल अधिकारी, अपर संख्याधिकारी प्रीती चोपड़ा, अपर संख्यकीय अधिकारी रौशन लाल व कमलेश कुमार को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। दिव्यांग मतदाता पीडब्लयूडी हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध को नोडल अधिकारी व जनपद के समस्त सहायक समाज कल्याण अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। इसी तरह निर्वाचन सामग्री अधिग्रहण हेतु सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिमवाल को नोडल अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी काशीपुर शशि कमल व सहायक अभियन्ता सिचांई खण्ड रूद्रपुर हरीश चन्द्र सती को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। ईआरओ नेट हेतु अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी को नोडल अधिकारी, जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। स्वास्थ्य हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी मनोज कुमार शर्मा को नोडल अधिकारी व संबन्धित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के चिकित्साधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। इसी तरह निर्वाचक नामावली हेतु अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी को नोडल अधिकारी व जनपद के समस्त तहसीलदार (एईआरओ) को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *