mathura dutt joshi प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने थामा भाजपा का दामन

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने थामा भाजपा का दामन

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

 देहरादून: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सीएम धामी की मौजूदगी में मथुरा दत्त जोशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कांग्रेस के कई प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। मथुरा दत्त जोशी पिथौरागढ़ नगर निगम में पत्नी को महापौर का टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। तभी से उनके सुर बगावती हो गए। निकाय चुनाव में टिकट कटने से कांग्रेस में विरोध के स्वर थम नहीं रहे थे। डैमेज कंट्रोल करने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने रूठों को मनाने की योजना बनाई थी।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा नाराज पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें मनाने की बात कही थी। नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के उम्मीदवारों ने चुनावी रण में मोर्चा संभाल लिया है, लेकिन दूसरी तरफ टिकट न मिलने के कारण रूठों से कांग्रेस भी असहज रही।

Hosting sale Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *