सीएम टीएस रावत

मानव जीवन के लिए हिमालय का संरक्षण जरूरी: सीएम

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून
खबर शेयर करें

हमारे जीवन के सरोकारों से जुड़ा हुआ है हिमालयः त्रिवेन्द्र
देहरादून। हिमालय उत्तराखंड के लिए एक वरदान के समान है। इसलिए सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे इसके संरक्षण में भागीदार बने। मानव जीवन के लिए भी हिमालय का संरक्षण जरूरी है। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हिमालय दिवस को लेकर जारी संदेश में कही है।

हिमालय हमारा भविष्य और विरासत दोनों ही: रावत
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जारी अपने संदेश में कहा है कि हिमालय हमारे जीवन के सरोकारों से जुड़ा हुआ है। कहा कि हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। हमारी संस्कृति भी हिमालय से प्रभावित है। मानव जीवन के लिए हिमालय का संरक्षण आवश्यक है। हिमालय पवित्रता का भी प्रतीक है। यह हमारा भविष्य और विरासत दोनों ही है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गंगा की परिकल्पना बिना हिमालय के नहीं हो सकती है। हिमालय अपनी नदियों और जलवायु से पूरे भारत को एक सूत्रा में पिरोता है। गंगा एवं यमुना के प्रति करोड़ों लोगों की आस्था से भी यह स्पष्ट दिखाई देता है। हमारा राज्य हिमालयी क्षेत्रा का नवीनतम राज्य है। हिमालय उत्तराखण्ड के लिए एक वरदान है। उत्तराखण्ड में आस्था के प्रतीक चारधम तो स्थित है ही साथ ही इसकी मनोरम वादियां और प्राकृतिक संसाध्न, पर्यटन एवं आर्थिक विकास के लिए अपार संभावनाएं उपलब्ध् कराते है। हमें अध्किांश खाद्यान्न व पानी की आपूर्ति हिमालय से ही प्राप्त होती है। उन्होंने हिमालय के संरक्षण के लिये जन सहभागिता की भी जरूरत बतायी। कहा कि सभी लोगों को हिमालय के संरक्षण के लिए आगे आना होगा।

Hosting sale
Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *