sewa हल्दूचौड़ में करियर काउंसलिंग, युवाओं को बताए रोजगार और भविष्य के अवसर

हल्दूचौड़ में करियर काउंसलिंग, युवाओं को बताए रोजगार और भविष्य के अवसर

उत्तराखण्ड एजुकेशन/कोचिंग ट्रेनिंग ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा स्टेट पूल में करियर काउंसलिंग विशेषज्ञों के रूप में विभिन्न मार्गदर्शकों को जोड़ा गया है। इसी क्रम में नगर सेवायोजन कार्यालय हल्द्वानी के तत्वावधान में गुरुवार को पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

sewa0 हल्दूचौड़ में करियर काउंसलिंग, युवाओं को बताए रोजगार और भविष्य के अवसर

कार्यक्रम में कक्षा 10वीं से 12वीं तक के 175 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य मार्गदर्शक देवेश पांडेय, जो वर्तमान में पुलिस मुख्यालय, मेघालय में कार्यरत हैं, ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने छात्र-छात्राओं को करियर निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया और उनकी करियर से जुड़ी विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया। नगर सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने छात्र-छात्राओं को करियर के विभिन्न अवसरों के साथ-साथ अलग-अलग पोर्टलों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने मुख्य अतिथि का कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखंड सरकार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। नगर सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया  ने कहा कि यह सत्र छात्र-छात्राओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला साबित होगा। उन्होंने युवाओं को बेहतर करियर अवसरों के लिए अपने राज्य और जनपद से जुड़कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ के प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर, दिनेश जोशी, प्रवक्ता, खजान पाठक, अन्वेषक एवं संगणक, तथा नगर सेवायोजन कार्यालय हल्द्वानी के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *