solar युवाओं के काम की खबर, आईटीआई में दो नए ट्रेड शुरू

युवाओं के काम की खबर, आईटीआई में दो नए ट्रेड शुरू

उत्तराखण्ड एजुकेशन/कोचिंग ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

सरकारी नौकरी और प्राइवेट जॉब का बेहतरीन विकल्प बनेंगे नए ट्रेड
हल्द्वानी। अगर आप 10वीं या 12वीं के बाद कम खर्च में ऐसा कोर्स करना चाहते हैं, जिससे जल्दी नौकरी मिले और भविष्य सुरक्षित हो जाए… तो ये खबर आपके लिए है। उत्तराखंड के आईटीआई हल्द्वानी में इस सत्र से दो नए ट्रेड शुरू हो रहे हैं, जिनकी देशभर में तेजी से डिमांड बढ़ रही है।

आईटीआई हल्द्वानी में इस सत्र से ’’दो नए ट्रेड’’ शुरू किए जा रहे हैं। पहला है ’’सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल’’ और दूसरा ’’मैकेनिक मशीन टूल्स’’। संयुक्त निदेशक ’’मयंक अग्रवाल’’ के अनुसार, देश में तेजी से बढ़ते ’’सोलर एनर्जी सेक्टर’’ को देखते हुए सोलर टेक्नीशियन ट्रेड शुरू किया गया है। वहीं उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ’’मैकेनिक मशीन टूल्स’’ ट्रेड भी जोड़ा गया है। इन नए ट्रेडों के अलावा आईटीआई में पहले से फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, प्लंबर, वेल्डर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, कोपा, स्टेनोग्राफर और अन्य ट्रेड संचालित हैं। आईटीआई की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आपको किताबों से ज्यादा ’’प्रैक्टिकल ट्रेनिंग’’ दी जाती है। अगर आप जल्दी रोजगार चाहते हैं, अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं या सरकारी और निजी कंपनियों में तकनीकी नौकरी करना चाहते हैं, तो आईटीआई आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है।
आज भारत में इलेक्ट्रिशियन, मशीन ऑपरेटर, ऑटोमोबाइल, वेल्डिंग और खासकर ’’सोलर टेक्नीशियन’’ की मांग लगातार बढ़ रही है। आने वाले वर्षों में ग्रीन एनर्जी सेक्टर लाखों रोजगार देने वाला है।आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी हो चुकी है। ’’मेरिट लिस्ट सोमवार को जारी होने की संभावना है।’’मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने पसंदीदा ट्रेड में प्रवेश ले सकेंगे। एक और बड़ा बदलाव यह किया गया है कि अब ’’बिना प्रशिक्षक के कोई भी ट्रेड संचालित नहीं होगा।’’भारत सरकार की ओर से प्रशिक्षकों की मैपिंग कर दी गई है। अब उसी आईटीआई में उसी ट्रेड में प्रवेश मिलेगा, जहां संबंधित प्रशिक्षक उपलब्ध होंगे। इससे छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य 10वीं या 12वीं के बाद करियर को लेकर सोच रहा है, तो आईटीआई एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

 

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *