e riksha बागेश्वर में पालिका की पहल, महिलाएं दौड़ाएंगी ई-रिक्शा

बागेश्वर में पालिका की पहल, महिलाएं दौड़ाएंगी ई-रिक्शा

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल बागेश्वर
खबर शेयर करें

बागेश्वर। नगर पालिका ने महिलाओं के उत्थान की दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिये हैं। अब नगर की सड़कों पर महिलाएं जल्द ई-रिक्शा दौड़ाती नजर आएंगी। महिलाओं को पालिका की ओर से ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्तमान में नगर में छह ई-रिक्शों का संचालन किया जा रहा है। पालिका में खड़े छह ई-रिक्शों के भी जल्द चलने की उम्मीद है। अब पालिका महिलाओं को ई-रिक्शे के माध्यम से रोजगार देने की पहल शुरू करने वाली है।

 

पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि पिछले कार्यकाल में उन्होंने पहली बार नगर में ई-रिक्शा संचालन की पहल शुरू की थी।अब महिलाओं को भी ई-रिक्शा चलाने के लिए प्रेरित करने की पहल की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहली बोर्ड बैठक में महिलाओं के ई-रिक्शा संचालन को लेकर रूपरेखा तय की जाएगी।

26032025 बागेश्वर में पालिका की पहल, महिलाएं दौड़ाएंगी ई-रिक्शा Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *