बैठक लेतीं डीएम वंदना

अगर सरकारी दफ्तरों में मिला डेंगू का लार्वा तो लगेगा जुर्मानाः डीएम

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

विभागों के अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में डेंगू के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के साथ बैठक लेकर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर निगम के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शहर में डेंगू के मद्देनजर विशेष सर्विलांस अभियान व सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज काण्डपाल को निर्देश दिये कि डेंगू के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु युद्ध स्तर पर काम्बिंग कर प्रत्येक घरों के साथ ही निजी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, कामर्शियल स्थानों, चिकित्सालयों, स्टेशनों, रेस्टोरेंट, पीजी आदि में साफ सफाई के साथ ही जिन संवदेनशील स्थानों पर पानी जमा होने से लार्वा उत्पन्न होता है उसे नष्ट करें तथा लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी एवं दायित्यों को समझे।
जिलाधिकारी ने मानिटरिंग टीमों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे प्रतिदिन सुबह एवं सायं नगर निगम कर्मचारियों द्वारा घर-घर कार्य किया जा रहा है उनकी मानिटरिंग कर सत्यापन करें और फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध करायें साथ ही जिन विभागीय कार्यालयों के साथ ही व्यवसायिक प्रतिष्ठानों मे लार्वा मिलता है तो जुर्माना भी लगाया जाए। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि अधिक से अधिक परिसरों में चैकिंग कर डंेगू के रोकथाम के लिए लोगों को जागरूकता के साथ ही जिन स्थानों पर पानी के कारण डेंगू वायरस उत्पन्न होने की सम्भावना है उन स्थानों की साफसफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, महाप्रबन्धक उद्योग सुनील कुमार पंत के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

1610202602 अगर सरकारी दफ्तरों में मिला डेंगू का लार्वा तो लगेगा जुर्मानाः डीएम Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *