अधिकारियों को जनसमस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश
हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने गुरूवार को कैम्प कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनी तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। फरियादियों ने पेयजल, सड़क, तहसील दिवस के आयोजन, विधवाओं को राष्ट्रीय पारिवारिक सुरक्षा का लाभ दिलाने, दिव्यांग पेंशन हर महीने दिये जाने की व्यवस्था, पीआरडी जवानों द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने से सम्बन्धित 60 से अधिक समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज करायी।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने अधिकारियों के लिए निर्देश दिए कि मौके पर समाधान न होने वाली समस्याऐं सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को हस्तान्तरित की जा रही हैं। सभी अधिकारी हस्तान्तरित की जा रही समयाओं का प्राथमिकता से समाधान करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एसएस जंगपांगी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन केएस टोलिया, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल, अनुराग आर्य आदि उपस्थित थे।
![डीएम धीराज ने सुनी 60 से अधिक जन समस्याएं, कई का मौके पर निस्तारण 2 Follow us on WhatsApp Channel](https://kumaonjansandesh.com/wp-content/uploads/2024/06/whatsapp-channel-icon.png)