stunt in bike हल्द्वानी: रील बनाने के लिए बाइक पर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, बाइक सीज

हल्द्वानी: रील बनाने के लिए बाइक पर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, बाइक सीज

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। सोशल मीडिया में लाइक और फॉलोवर बढ़ाने के चक्कर में मुख्य रोड में अर्धनग्न होकर बाइक पर स्टंट करते हुए रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया में वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने युवक को ढूंढ निकाला, जिसके बाद बाइक को सीज कर दिया। जबकि युवक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में कार्यवाही करते हुए भविष्य में ऐसी गलती न करने की सख्त हिदायत दी।

श्याम सिंह निवासी तोला रैकूनी रीठा साहिब ने सोशल मीडिया पर लाइक्स के चक्कर में अपनी एफजेड-15 बाइक संख्या यूके 04 एएन 5723 से नैनीताल मुख्य रोड पर अर्धनग्न होकर स्टंट करने का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश यादव ने कार्यवाही करते हुए चालक का पता लगाकर ढूंढ निकाला और चालक श्याम सिंह के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में कार्यवाही करते हुए बाइक सीज कर दी। नैनीताल पुलिस युवाओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। नशे में वाहन न चलाएं एवं स्टंटबाजी न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

1610202602 हल्द्वानी: रील बनाने के लिए बाइक पर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, बाइक सीज Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *